PIC: शाहरूख- वरूण की क्यूट तस्वीर.. देखिए साथ में और कौन!
[गपशप] रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले की शूटिंग के दौरान वरूण धवन और शाहरूख खान काफी मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। एक बार वरूण ने ऐसा बयान भी दिया था कि उन्हें शाहरूख के साथ काम करनें में डर नहीं लग रहा। बल्कि वे उनसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे।

'दिलवाले' फिल्म की शूटिंग Bulgaria में चल रही है। जहां से सितारों की कई तस्वीरें हमारे सामने आयी। कहीं शाहरूख एक्शन करते हुए दिख रहे हैं तो कहीं काजोल के साथ इश्क फरमाते। वहीं वरूण और कृति सैनन की कई तस्वीरें भी हमारे सामने आई है।
5 कारण: वरूण- आलिया हैं बॉलीवुड की अगली 'शाहरूख-काजोल' जोड़ी!
लेकिन यह पहली बार है वरूण धवन और शाहरूख खान दोनों एक ही फ्रेम में दिख रहे हैं। यह काफी दिलचस्प है। हालांकि यह तस्वीर शूट की नहीं है। वहीं, इस तस्वीर में शाहरूख, वरूण के अलावा आईपीएल ट्रॉफी भी दिख रही है। जो दोनों के चेहरों पर एक विनर वाली स्माइल ला रही है।
बहरहाल, हम इन दोनों को फिल्म में साथ देखने के लिए बेसब्र हैं। बता दें, दिलवाले 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications

