''शाहरूख, सलमान की तरह तो अब तक नहीं हूं.. लेकिन वहां तक पहुंचना है..''
स्टारडम की बात पर वरूण धवन ने सीधे सीधे कहा कि मैं अभी तक सुपरस्टार नहीं बना हूं। वहां तक पहुंचने में अभी काफी समय है।
बॉलीवुड के युवा सितारों की टोली में यदि कोई सितारा सबसे आगे आगे चल रहा है, तो वह हैं वरूण धवन। 6 सालों के करियर में वरूण धवन ने आजतक एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। हां, हमने उन्हें बिल्कुल ही अलग अलग अंदाज में देखा है, लेकिन फैंस ने हमेशा उन्हें प्यार किया है।
[अरे वाह.. तो अचानक ही इस फिल्म में FINAL हो गए सलमान खान!]
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वरूण धवन ने कहा, मैं अब तक सुपरस्टार नहीं बना हूं। वहां पहुंचने में फिलहाल समय है। मैं अपने फैंस को इंटरटेन करना चाहता हूं। थ्रिलर फिल्म हो या लव स्टोरी या एक्शन.. दर्शकों को क्वालिटी के साथ इंटरटेनमेंट मिलना चाहिए।

वरूण ने कहा- मैं ऐसे किरदार करना चाहता हूं, जिसे लोग अपने साथ घर ले जा सके। किरदार जैसे अमिताभ बच्चन, शाहरूख सर, सलमान सर.. जो आज भी याद किये जाते हैं। उनकी फिल्में देखकर आप उन्हें घर ले जाते हैं। फिलहाल तो मैं वहां नहीं हूं.. लेकिन वहां पहुंचना जरूर चाहता हूं।
हम्मम.. कोई शक नहीं कि आने वाले सालों में वरूण बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में गिने जाएंगे। क्यों.. चलिए जानते हैं यहां-


Click it and Unblock the Notifications