गोविंदा की धमाकेदार फिल्म REMAKE, बनेगी वरूण धवन- सारा अली खान की जबरदस्त जोड़ी?
कुछ दिनों पहले अफवाह उड़ी थी कि डेविड धवन की अगली कॉमेडी फिल्म में वरूण धवन और सारा अली खान की जोड़ी बन सकती है। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म गोविंदा- करिश्मा कपूर की सुपरहिट फिल्म कूली नंबर वन का रीमेक होगी। केदारनाथ, सिंबा के बाद यह सारा की तीसरी फिल्म होगी। जल्द ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
कोई शक नहीं कि गोविंदा के किरदार में वरूण धवन और करिश्मा कपूर के किरदार में सारा अली खान परफेक्ट रहेंगे। सिंबा और केदारनाथ के बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं सारा इस रोल में कितनी जबरदस्त लगेंगी। खासकर उनके बेबाक अंदाज की दुनिया दिवानी बन चुकी है। वहीं, बतौर जोड़ी भी वरूण- सारा दर्शकों को पसंद आ सकते हैं।

साल 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था। गोविंदा, शक्ति कपूर और कदार खान की तिकड़ी ने एक बार फिर थियेटरों में लोगों को खूब इंटरटेन किया था। जिसका नतीजा था कि फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। लगभग 4 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 23 करोड़ तक की कमाई की थी। बता दें, 1991 में इसी नाम से आई तेलुगु फिल्म की हिंदी रीमेक थी।
बहरहाल, अब इसके रीमेक पर एक बार फिर से प्लान किया जा रहा है। और उम्मीद करते हैं कि डेविड धवन वरूण धवन और सारा अली खान के साथ ही ये जबरदस्त फिल्म आगे बढ़ाएं।
फिलहाल सिंबा के बाद सारा ने अभी दूसरी फिल्म साइन नहीं की है। वहीं, वरूण धवन रेमो डिसूजा की डांस फिल्म एबीसीडी 3 में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वरूण करण जौहर की फिल्म कलंक में भी नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications