वरूण धवन - सारा अली खान की कुली नं. 1 रीमेक, डीटेल्स से ही ब्लॉकबस्टर लग रही है

डेविड धवन अपनी ही फिल्म कुली नं.1 का रीमेक करने जा रहे हैं ये तो सबको पता है। फिल्म में वरूण धवन और सारा अली खान हैं ये भी पता है। लेकिन अब आते हैं धमाकेदार खबर पर। माना जा रहा है कि फिल्म की घोषणा, खुद असली कुली नं. 1 गोविंदा करेंगे। साथ ही वरूण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल भी मौजूद होंगी।

ये घोषणा, वरूण धवन के जन्मदिन यानि कि 24 अप्रैल को होनी है। फिल्म के लिए हीरोइनों की काफी खोजबीन चली है। जान्हवी कपूर से जैकलीन फर्नांडीज़ तक सबके नाम पर काफी चर्चा हुई लेकिन आखिर में अब फिल्म की हीरोइन सारा अली खान ही हैं, ऐसी खबरें गपशप गली में हैं।

गौरतलब है कि वरूण धवन के पास इस समय प्रोजेक्ट्स की भरमार हैं। उनकी पहली पीरियड ड्रामा, कलंक, 17 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है। इसके बाद, वरूण धवन शशांक खेतान की रणभूमि में दिखाई देंगे जो शुद्धि का नया रूप मानी जा रही है। इसके अलावा, वरूण धवन और शशांक खेतान एक एक्शन फिल्म कर रहे हैं जिसमें जान्हवी कपूर फाईनल हो चुकी हैं।

varun-dhawan-sara-ali-khan-david-dhawan-s-coolie-no-1-remake-details

वरूण धवन के नाम पर श्रीराम राघवन की अगली फिल्म इक्कीस की चर्चा हो रही है जिसमें वो अरूण खेतरपाल की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। इसके अलावा, वरूण रेमो डीसूज़ा की स्ट्रीट डांसर में श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देंगे। वहीं ईद पर वो सलमान खान की भारत में कैमियो करते नज़र आएंगे। कुल मिलाकर वरूण धवन के लिए सब फर्स्ट क्लास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X