DHAMAKA: सलमान खान की सुपरहिट फिल्म.. वरूण धवन ने किया रिप्लेस!
[बॉलीवुड न्यूज] डेविड धवन सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'जुड़वां' का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। 1997 में आई इस फिल्म के सीक्वल को लेकर काफी सालों से चर्चा थी, लेकिन डेविड धवन इस खबर को नकारते आ रहे थे। बहरहाल, लगता है आखिर उन्हें भी अब इस फिल्म के लिए कोई हीरो मिल ही गया।
जी हां, आप सही सोच रहे हैं.. सलमान खान की सुपरहिट फिल्म में अब आपको सलमान नहीं बल्कि वरूण धवन मेनलीड में दिखेंगे। वरूण फिल्म में जुड़वां भाई का किरदार निभाने वाले हैं।
सलमान खान की 'सुल्तान' को लेकर गलत अफवाहें.. किसकी साजिश है!
जुड़वां सीक्वल को फिरोज नाडियावाला प्रोड्यूस करने वाले हैं। फिलहाल, डेविड धवन दुबई में हैं, जबकि वरूण आगामी फिल्म ढ़िशूम की शूटिंग कर रहे हैं। उम्मीद है यह फिल्म खत्म होते ही डेविड धवन जुड़वां सीक्वल पर काम शुरू कर देंगे।
हालांकि फिल्म में एक्ट्रेस और अन्य किरदार अभी फाइनल नहीं किए गए हैं। लेकिन कोई शक नहीं कि फैंस को अभी से इस फिल्म का इंतजार रहेगा। हो सकता है सलमान का एक कैमियो भी डाल दिया जाए।
यहां देखते हैं जुड़वां सीक्वल के लिए कौन कौन से सितारे हैं परफेक्ट-


Click it and Unblock the Notifications

