..................... बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म में सलमान खान का बड़ा दांव, वरुण धवन की करवाई एंट्री- साथ करेंगे डांस! Varun Dhawan Salman Khan dance number in aayush sharma movie Antim says reports - Hindi Filmibeat

बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म में सलमान खान का बड़ा दांव, वरुण धवन की करवाई एंट्री- साथ करेंगे डांस!

सलमान खान अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ अंतिम फिल्म में नजर आएंगे। कुछ दिन पहले सलमान खान का सिख लुक भी फिल्म से देख चुके हैं। खैर लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की नई जानकारी को सुन फैंस के होश उड़ जाएंगे। जी हां, कहा जा रहा है कि सलमान खान के साथ वरुण धवन भी अंतिम फिल्म में नजर आएंगे। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो महेश माझरेकर की अंतिम द फाइनल ट्रुथ में एक गाने में वरुण धवन सलमान खान के साथ डांस करते नजर आएंगे।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अंतिम फिल्म की टीम फिल्म में डांस नंबर चाहती है जिसमें सलमान खान के साथ बॉलीवुड के टॉप एक्टर भी भी शामिल किया जाएगा। इसके बाद सलमान खान ने वरुण धवन का नाम सुझाया जिसके बाद वरुण धवन से टीम ने बात की। सलमान खान के सजेशन पर वरुण धवन ने गाने को शूट करने के लिए झट से डेट भी दे दी हैं। इस गाने में सलमान खान और वरुण धवन की शानदार जोड़ी और भाईचारा देखने को मिलेगा।

इसी रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि आयुष शर्मा जो कि इस फिल्म के हीरो हैं, वह इस गाने में नजर नहीं आएंगे। इस गाने को इसी महीने में शूट किया जाएगा। खैर अभी तक ऑफिशियल सॉर्सेज ने इस तरह की जानकारी को सही साबित नहीं किया है। जब तक औपचारिक ऐलान नहीं हो जाता तब तक कुछ कहना मुश्किल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X