OUCH: इस सुपरस्टार ने दिया बाहुबली का ऑडीशन...हो गए REJECT!
आईफा अवार्ड्स 2017 में वरूण धवन ने चार चांद लगा दिए थे। और जैसा कि शो सुपरहिट है, वहीं कुछ ना कुछ कंट्रोवर्सी तो होनी ही थी। दरअसल, आईफा के दौरान, वरूण धवन, सैफ अली खान और करण जौहर ने कंगना रनौत की कह कह के ले ली।
अब ये तो सबको याद होगा कि कैसे कंगना रनौत ने करण जौहर को भाई भतीजावाद का मुखिया कहा था बस इसी बात की आईफा में जमकर खिल्ली उड़ाई गई।

Recommended Video

वरूण धवन स्टेज पर बेस्टर एक्टर कॉमेडी का अवार्ड लेने आए थे और अवार्ड लेने के बाद, उन्होंने करण जौहर से पूछा कि चूंकि वो बाहुबली के प्रोड्यूसर हैं, क्या वरूण को बाहुबली 3 में रोल देंगे?
इस पर करण जौहर का कहना था कि ऐसा नहीं हो सकता। तभी सैफ ने कहा कि तुम यहां तुम्हारे पप्पा की वजह से हो वरूण, टैलेंट नहीं। इस पर वरूण ने सैफ से कहा कि सैफू आप भी अपनी मम्मा की वजह से।
दोनों ने करण जौहर को देखा तो उन्होंने भी माना कि उनके पास भी पप्पा है। इस पर सैफ और वरूण दोनों ने चुटकी लेते हुए कहा कि तुम्हारी फिल्म में वो गाना था ना - बोले चूड़ियां, बोले कंगना....कंगना।
इस पर करण जौहर ने दो टूक कहा कि कंगना ना ही बोले तो अच्छा है।


Click it and Unblock the Notifications