REACTION: सलमान को कॉपी किया जा सकता है....रिप्लेस नहीं...भाई तो भाई है!
वरूण धवन स्टारर जुड़वा 2 का पहला गाना टन टना टन टन टन टारा रिलीज़ हो गया है। हालांकि वरूण धवन तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडीज़ से चलती है क्या नौ से बारह पूछते हुए क्यूट बहुत लग रहे हैं लेकिन उनमें सलमान खान वाला छिछोरापन नहीं है।
और लोगों ने ये बात नोटिस की और ट्विटर पर बताई। लोगों को जुड़वा 2 का ये गाना एवरेज लगा और इसमें सलमान खान वाली बात नहीं लगी। कुल मिलाकर वरूण धवन सलमान को कॉपी तो कर ले गए लेकिन सलमान नहीं बन पाए।

Recommended Video

दरअसल, इसका कारण भी बड़ा दिलचस्प है। कारण ये है कि वरूण धवन केवल सलमान खान नहीं हैं। वरूण धवन दरअसल, सलमान खान और गोविंदा का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं।
सलमान और गोविंदा एक साथ मिले तो हसीना मान जाएगी और पार्टनर जैसी सुपर मज़ेदार फिल्म दर्शकों को मिली।
लेकिन अब ना वो वाले सलमान रहे हैं ना ही वो सुपरफनी गोविंदा। पर दो स्टार्स का रिप्लेसमेंट अगर एक ही में मिल जाए तो मज़ा ही आ जाएगा। और ऐसा ही रिप्लेसमेंट हैं वरूण धवन।


Click it and Unblock the Notifications