रणभूमि में दिखेगा वरुण धवन का एक्शन अवतार, करण जौहर की शुद्धि का दूसरा वर्जन है फिल्म
करण जौहर का शुद्धि वाला प्रोजेक्ट तो किसी कारण से रुक गया है पर करण जौहर इस प्रोजेक्ट को लेकर इतने सीरीयस हैं कि उन्होने इसको बनाने के लिए दूसरा रास्ता ढूंढ निकाला है। आपको बता दें कि करण जौहर फिल्म शुद्धि को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहे थे और फिल्म में वो सलमान खान को कास्ट करना चाहते थे।
बता दें कि इसके बाद भी करण जौहर को काम रोकना पड़ा और उसपर ब्रेक लग गया। इन दिनो फिल्म रणभूमि को लेकर करण जौहर और वरुण धवन फिर लाइम लाइट में आए है। इस फिल्म को शशांक खैतान डायरेक्ट करेगे और फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर होंगे।

एक इंटरव्युव के दौरान वरुण धवन ने फिल्म रणभूमि के डायरेक्टर शशांक खैतान की काफी ज्यादा तारीफ की और कहा कि वो ना सिर्फ एक अच्छे निर्देशक है बल्कि वो उनके अच्छे दोस्त भी है। वरुण का कहना है कि उनके साथ काम करने में काफी मजा आने वाला है और वो काफी बेहतर इंसान भी है।
वरुण धवन ने कहा वो इस फिल्म के लिए काफी उत्सुक हैं क्योंकि इस फिल्म में वरुण धवन का एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा। वरुण धवन को अब तक सिर्फ रोमांस करते और अपने मस्ती करते ही देखा गया है पर इस फिल्म में वरूण जोरदार एक्शन करते हुए नजर आने वाले है।
आपको बता दे कि करण जौहर का शुद्धि वाला प्रोजेक्ट 2013 से रुका हुआ है। बता दे कि पहले इस फिल्म के ऋतिक रौशन और करीना कपूर खान को कास्ट किया जाना था पर बात नहीं बनी थी। इसके बाद करण जौहर ने सलमान खान को इस फिल्म का हिस्सा बनाना चाहा पर फिर बात नहीं बनी थी।
2015 में आलिया भट्ट और वरुण धवन को लेकर फिल्म बनाने की सोच रहे थे पर फिल्म नही बन पाई। यही कारण है कि इस फिल्म को अब करण बनाने तो जा रहे है पर इसका नाम बदलकर रणभूमि रख दिया गया है।
करण जौहर का मानना है कि फिल्म ने अपने प्लॉट में आने के लिए काफी समय ले लिया इसलिए वो शुद्धि नाम से अब फिल्म नही बनाना चाहते है। इस फिल्म में अब वरुण धवन दूसरे नाम से ही पर करण जौहर की फिल्म का प्रोजेक्ट आगे बढ़ाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











