बदलापुर के चक्कर में अपनी गर्लफ्रैंड से दूर हो रहे हैं वरुण!
वरुण धवन अपनी अगली फिल्म बदलापुर को लेकर काफी उत्साहित हैं। स्टूडेंट ऑफ दी ईयर, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और उसके बाद मैं तेरा हीरो फिल्मों में कॉमेडी, रोमंस करने के बाद अब वरुण एकाएक बहुत ही अलग तरह की फिल्म बदलापुर में नज़र आने वाले हैं। एक तरफ तो बतौर एक्टर इस फिल्म के लिए उन्हें काफी मेहनत और मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ उनकी लव लाइफ भी इस फिल्म के चलते काफी इफेक्ट हो रही है।
बदलापुर के प्रमोशनल ईवेंट के दौरान वरुण ने बताया था कि वो फिल्म की शूटिंग के दौरान निजी जिदंगी में काफी परेशान थे और इस वजह से फिल्म के किरदार रघु को निभाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात करते हुए बताया कि अभी तक उनकी निजी जिदंगी की मुश्किलें सुलझी नहीं हैं।
वरुण की बातों से तो यही लगता है कि निजी जिदंगी की जिन मुश्किलों की बात वरुण कर रहे हैं वो उनकी लव लाइफ यानी गर्लफ्रैंड से ही जुड़ी हुई है। खैर खुलकर तो वरुण ने ये बातें शेयर नहीं की लेकिन उनके चेहरे से ये साफ हो जाता है कि वो किस प्रसंग में बात कर रहे हैं।
अब जाहिर है कि इश्क रोमांस की फिल्में करने के दौरान वो उस मूड में रहकर अपनी गर्लफ्रैंड को भी खुश रख लिया करते थे लेकिन बदलापुर के रघु किरदार की मांग के अनुसार वरुण को जब खुद को थोड़ा बदलना पड़ा तो उनकी गर्लफ्रैंड भी थोड़ा नाखुश हो गयीं। लेकिन कोई बात नहीं बस फिल्म की रिलीज का इंतजार है उसके बाद तो वरुण दोबारा से सब ठीक कर ही लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
