#Kickstart: जब सीक्वल सलमान की फिल्म का....तो हीरोइन भी सलमान की!

सलमान खान की फिल्म जुड़वा का सीक्वल बन रहा है ये तो सबको पता है लेकिन फिल्म किकस्टार्ट हो चुकी है और यही फिल्म से जुड़ी सबसे दिलचस्प बात है। क्योंकि फिल्म की कास्ट से लेकर स्क्रिप्ट तक सब कुछ फाइनल हो चुका है।

वरूण धवन और जैकलीन फर्नांडीज़ जुड़वा सीक्वल के लिए फाइनल हो चुके हैं और इस खबर पर अब बस मुहर लगना बाकी है। दरअसल, वरूण धवन और जैकलीन फर्नांडीज़ ने ढिशूम में एक साथ काम किया और तभी जुड़वा 2 को प्रोड्यूस कर रहे हैं साजिद नाडियाडवाला ने उन्हें ये ऑफर दिया था।

salman khan jacqueline fernandez

साजिद ने जैकलीन को किक से एक नया करियर दिया था। और भले ही जैकलीन किक 2 के लिए पूरा ज़ोर लगा रही थीं पर ऐसा हो नहीं पाया। अब खबर है कि जैकलीन को जुड़वा 2 की स्क्रिप्ट मिल चुकी है और वो इसे ना कतई नहीं करेंगी।

जैकलीन को फिल्म के लिए करिश्मा कपूर का रोल ऑफर हुआ है। अब बस उनके साइन करने की देर है और फिल्म की शूटिंग भी जल्द ही शुरू हो जाएगी।
[#TigerKiHeroine: श्रीदेवी की बेटी, बच्चन की बेटी या खान की बेटी?]

अफवाहों की मानें तो फिल्म में करिश्मा कपूर भी टन टना टन टन टन तारा पर थिरकते हुए दिख सकती हैं। वैसे खबरें ये भी हैं कि फिल्म में एक नहीं दो गाने वही होंगे - ऊंची है बिल्डिंग और चलती है क्या नौ से 12।

यानि कि वरूण धवन अपने पूरे छिछोरे फॉर्म में आने वाले हैं। यानि जुड़वा 2 में मिलने वाला है गोविंदा स्टाइल सलमान डांस, वो भी दो मस्त गानों पर। जानिए क्यों है वरूण गोविंदा + सलमान वाला परफेक्ट टॉनिक।

वरूण धवन परफेक्ट मसाला
जहां जुड़वा सलमान फैन्स की फेवरिट हैं, वहीं वरूण को इसका रीमेक करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी क्योंकि एक तो उनमें सलमान के सारे गुण हैं और कॉमेडी - डांस के मामले में वो गोविंदा पर गए हैं यानि कि परफेक्ट मसाला।

गोविंदा का डांस
वरूण धवन का डांस बॉलीवुड में परफेक्ट है। उनकी डांसिंग के सब फैन हैं चाहे राधा तेरा ठुमका हो या तेरा हीरो इधर है...उनके अंदर गोविंदा बसते हैं।

सलमान की बॉडी
सलमान खान ने ओ ओ जाने जाना से अपनी बॉडी का ऐसा जलवा दिखाया कि लोग उनके कायल हो गए। और इसके बाद वरूण धवन ने पहली ही फिल्म में अपनी बॉ़डी दिखाकर सबको अपना फैन कर लिया है।

गोविंदा की स्माइल
गोविंदा और वरूण धवन दोनों की ही एक स्माइल टेंशन फ्री कर सकती है। और वाकई दोनों का अंदाज़ भी लगभग सेम ही है।

सलमान की स्टाइल
वैसे तो आधा बॉलीवुड ही सलमान का फैन है लेकिन वरूण धवन ने हमेशा कहा है कि वो पूरे सलमान फैन है। और सलमान को ही कॉपी करने में उन्होंने अपना आधा जीवन बिता दिया।

गोविंदा की कॉमेडी
वरूण और गोविंदा दोनों का कॉमेडी स्टाइल काफी एक जैसा है। चाहे वो दिलवाले हो या मैं तेरा हीरो। या फिर स्टूडेंट ऑफ द ईयर, वरूण के अंदर वो गोविंदा फैक्टर हमेशा दिखता है।

सलमान का चार्म
सलमान खान आज भी लोगों को बस अपनी अदा से दीवाना बना देते हैं। उनकी मासूमियत फैन्स को पसंद आती है और वरूण धवन का भी यही हाल है। वो आज भी अपनी मासूमियत से फैन्स का दिल जीत लेते हैं।

गोविंदा की हाइट
बस एक हाइट में वरूण धवन आज के एक्टर्स से मात खा जाते हैं लेकिन यही फैक्टर उन्हें और गोविंदा जैसा बना देता है। और वाकई इस मामले में दोनों जुड़वा पार्टनर हैं।

सलमान की फैन फॉलोइंग
वरूण और सलमान दोनों की ही फैन फॉलोइंग ज़बर्दस्त है। खासकर कि फीमेल फैन फॉलोइंग। जहां सलमान को आज तक शादी के प्रपोज़ल आते हैं तो वरूण भी फैन्स में सुपरहिट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X