SURPRISE: 'जुड़वा 2'.. वरूण बनेंगे सलमान.. तो ये न्यूकमर हैं करिश्मा कपूर!
[गपशप] बॉलीवुड में माना जा रहा है कि यदि कोई एक्टर सलमान खान की फिल्मों में लिए सही है तो वह हैं वरूण धवन। शायद इसीलिए डेविड धवन ने अपनी जुड़वां के सीक्वल 'जुड़वां 2' के लिए वरूण को फाइनल कर लिया है। वरूण के फाइनल होते ही इस फिल्म में आलिया की जगह पक्की समझी जा रही थी, क्योंकि दोनों की जोड़ी परफेक्ट है..
बहरहाल, आलिया भट्ट नहीं, बल्कि फिल्म के निर्माता जुड़वा 2 में एक नया चेहरा लेना चाहते हैं। अफवाहों की मानें तो जुड़वा 2 में वरूण के साथ एक एक्ट्रेस होंगी आएशा शर्मा। काफी उम्मीद है कि आएशा करिश्मा कपूर वाला किरदार निभाएंगी।
''सलमान खान की फिल्म कर रहा हूं.. मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी है..''
आएशा शर्मा.. यंगिस्तान फेम एक्ट्रेस नेहा शर्मा की बहन हैं और किंगफिशर मॉडल भी रह चुकी हैं। साजिद नाडियावाला पहले भी इंडस्ट्री में कई नए चेहरों को सफलता दिला चुके हैं। लिहाजा उम्मीद है कि आएशा के लिए यह फिल्म बेहतरीन डेब्यू साबित होगी।
वैसे सच पूछा जाए तो जुड़वा 2 की घोषणा होते ही जो कास्ट हमारे आंखों के सामने आई थी, वह कुछ और ही थी। यहां देखते हैं जुड़वां सीक्वल के लिए कौन कौन से सितारे हैं परफेक्ट-


Click it and Unblock the Notifications

