#BangBang: सुपरस्टार हैं तो क्या....वरूण धवन ने कर दिया रिप्लेस
वरूण धवन इस वक्त बॉलीवुड की हॉट प्रॉपर्टी बन चुके हैं और अब उन्होंने सुपरस्टार बने रणवीर सिंह को रिप्लेस कर दिया है।
वरूण धवन को आखिरकार स्टार स्टेटस मिल ही चुका है। कम से कम इस सुपरस्टार को रिप्लेस करने के बाद तो हां वाकई। दरअसल, बॉलीवुड को हाल ही में एक नया सुपरस्टार मिला है। वो हैं रणवीर सिंह।
दरअसल, पिछले दो सालों में रणवीर सिंह ने ज़बर्दस्त छलांग मारी है और वो नए जेनरेशन के स्टार्स से निकलरकर सुपरस्टार की कैटेगरी में आ चुके हैं।

पर अब उनका स्टारडम ही उन पर भारी पड़ रहा है। ज़ोया अख्तर अपनी फिल्म गली बॉय के लिए काफी समय से इंतज़ार कर रही है और रणवीर 3 महीने से कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म को अपनी तारीखें दे सकें।
लेकिन अब रणवीर की तारीखें उनकी शिमित अमीन की लव स्टोरी से क्लैश कर रही हैं और इसी वजह से उन्होंने ज़ोया अख्तर की फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया है। वैसे भी अब वो शाहरूख - सलमान से टक्कर ले रहे हैं, कैसे जानिए यहां।
अगर सूत्रों की मानें तो रणवीर सिंह को फिल्म में रिप्लेस कर दिया है वरूण धवन ने। वैसे भी इस किरदार को वरूण बेहतरीन तरीके से सूट करेंगे।
फिल्म एक गली के लड़के की कहानी है जो अपनी मेहनत से एक बेहतरीन रैपर बन जाता है। वहीं वरूण धवन असल में भी बहुत ही अच्छे रैपर हैं। फिल्म की हीरोइन फिलहाल तय नहीं है।
जानिए कैसे नए सुपरस्टार्स कर रहे हैं अजय - अक्षय से लेकर शाहरूख - सलमान बनने की कोशिश -


Click it and Unblock the Notifications