Oppss.. शाहरूख खान के साथ एक फिल्म FLOP.. अब किसी पर विश्वास नहीं!
अफवाहों की मानें तो 'दिलवाले' फ्लॉप होने का झटका वरूण धवन को ऐसा लगा है कि अब वे कोई भी दो हीरो वाली फिल्में नहीं करना चाहते। हालांकि वरूण की आगामी फिल्म ढिशूम में भी जॉन अब्राहम हैं, लेकिन इसके बाद शायद वरूण सिर्फ सिंगल लीड वाली फिल्म करें।
यहां तक की वरूण अब शाहरूख खान के साथ भी किसी फिल्म में नहीं जुड़ना चाहते। अफवाहों में थी कि शाहरूख वरूण धवन के साथ मिलकर 'इत्तेफाक' रीमेक बनाना चाहते हैं। 1969 में आई राजेश खन्ना की फिल्म इत्तेफाक को यश चोपड़ा ने डायेरेक्ट किया था और फिल्म ज़बर्दस्त थ्रिलर थी।
OUCH.. इस 'सुपरस्टार' ने कहा- ''काफी साल हो गए, मुझे कोई अवार्ड नहीं मिला....''
इस रीमेक के लिए वरूण धवन शाहरूख खान की पहली पसंद हैं। लेकिन अफवाहों की मानें तो डेट्स की वजह बताकर वरूण ने तुरंत ही इस फिल्म को ना कर दिया। सूत्रों की मानें तो फिलहाल वरूण SRK बैनर तले कोई फिल्म नहीं करना चाहते।
सूत्रों की मानें तो वरूण को लगता है कि वे अपने दम पर भी सुपरहिट फिल्में दे सकते हैं। आखिर उन्होंने हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया, बदलापुर, एबीसीडी 2 जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।
यहां जानें वरूण धवन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications


