वरूण धवन ने रिजेक्ट किया कुली नं. 1 - बीवी नं.1 रीमेक - ना सलमान बनना है, ना गोविंदा
हाल ही में खबर थी कि वरूण धवन के भाई रोहित धवन एक नई प्रोडक्शन कंपनी खोलने जा रहे हैं, जिसके लिए पहली फिल्म पापा डेविड धवन ही बनाएंगे। माना जा रहा था कि ये डेविड की ही कोई ब्लॉकबस्टर रीमेक होगी जिनमें हीरो नं. 1, कुली नं. 1, बीवी नं. 1 जैसी फिल्मों का नाम शामिल था।
फिर गपशप गली में अफवाह उड़ी कि फिल्म होगी कुली नं. 1 रीमेक, जिसमें वरूण धवन के साथ सारा अली खान नज़र आएंगी। हालांकि अब वरूण ने पापा डेविड धवन से गुज़ारिश की है कि रीमेक बनाने की जगह वो कोई ओरिजिनल और ताज़ा कहानी ढूंढें। वो सलमान खान या गोविंदा की किसी फिल्म का रीमेक करना नहीं चाहते।

गौरतलब है कि पिछले साल, वरूण धवन ने डेविड धवन के लिए जुड़वा का रीमेक किया और फिल्म सुपरहिट भी हुई। हालांकि वरूण के लिए ये पहली और आखिरी बार था। वो अब किसी भी ब्लॉकबस्टर फिल्म को रीमेक करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में डेविड धवन का अगला प्रोजेक्ट क्या होगा ये फिलहाल किसी को पता नहीं है।
वरूण धवन के पास फिलहाल बॉलीवुड के सबसे अच्छे प्रोजेक्ट हैं। वो करण जौहर की कलंक में आलिया भट्ट के अपोज़िट काम कर रहे हैं जिसके बाद वो शशांक खैतान की एक थ्रिलर फिल्म में काम करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर हैं। इसके बाद शशांक खेतान की ही रणभूमि लाइन में है। ये तीनों ही फिल्में धर्मा प्रोडक्शन्स प्रोड्यूस कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











