वरुण धवन ने इसलिए ठुकराया था Hera Pheri 3 का ऑफर? हाथ मलते हुए लौट गए थे मेकर्स!

फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर काफी समय से चर्चा है और अक्षय कुमार के रोल के लिए कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में एक नाम और जुड़ा है और वो हैं अभिनेता वरुण धवन। जी हां, खबरों की मानें तो वरुण धवन को भी हेरा फेरी 3 का ऑफर मिला था लेकिन उन्होने अक्षय कुमार के कारण फिल्म करने से मना कर दिया था। अब इसका खुलासा हुआ है और पता चला है कि आखिर वरुण ने ऐसा क्यों किया था?
खबरें हैं कि वरुण धवन से आनंद पंडित और फिरोज नाडियाडवाला ने हेरा फेरी 3 ऑफर के साथ सबसे पहले संपर्क किया था। उनका मानना था कि अक्षय कुमार के राजू वाला किरदार वरुण धवन कर सकते हैं क्योंकि उनकी कॉमिक टाइमिंग शानदार है।
हालांकि वरुण का कुछ और ही मानना था, उन्होने इस ऑफर को सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि वो अक्षय कुमार का सम्मान करते हैं और उनके सम्मान में ये किरदार वो नहीं करना चाहते थे। इसके बाद मेकर्स ने दूसरे एक्टर्स की तरफ अपनी रुचि दिखाई थी।

दावा किया गया है
एक मीडिया पोर्टल में इस खबर को लेकर दावा किया गया है और फैंस लगातार इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। सभी जानते हैं कि वरुण धवन किस तरह के कलाकार हैं और किसी भी किरदार को वो निभा सकते हैं।

हेरा फेरी 3
हेरा फेरी 3 की बात करें तो वरुण धवन के ऑफर ठुकराने के बाद मेकर्स ने कार्तिक आर्यन से संपर्क किया था और परेश रावल ने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं।

आधिकारिक ऐलान होना फिलहाल बाकी है
हालांकि कार्तिक आर्यन या मेकर्स की तरफ से इस फिल्म को लेकर आधिकारिक ऐलान होना फिलहाल बाकी है।

मेकर्स पर इसका काफी दबाव होगा
हेरा फेरी और हेरा फेरी 2 जितनी बड़ी हिट हैं, इतना तय है कि मेकर्स पर इसका काफी दबाव होगा कि वो शानदार स्क्रिप्ट के साथन नजर आएं। वरुण धवन की बात करें तो इस वक्त वो अपनी फिल्म भेड़िया को लेकर खबरों का हिस्सा हैं जो कि काफी पसंद की जा रही है।

भेड़िया 25 नवंबर को रिलीज हुई थी
इस फिल्म में उनके साथ कृति सैनन नजर आई हैं और उन्होने भी काफी अच्छा काम किया है। फिल्म भेड़िया 25 नवंबर को रिलीज हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications