..................... वरूण धवन ने किया है वादा, कल भाभी से ज़रूर मिलवाएंगे | Varun Dhawan promises fans to introduce them to their Bhabhi - Hindi Filmibeat

कुली नंबर वन की रिलीज़ के बाद शादी करने वाले थे वरूण धवन, किया वादा - कल भाभी से मिलवाऊंगा

वरूण धवन की कुली नं. 1, 1 मई 2020 को रिलीज़ होने वाली थी और खबरें थीं कि इसके बाद वरूण धवन, अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी कर लेंगे। लेकिन लॉकडाउन के चलते सारा प्लान यहां से वहां हो गया। लेकिन अब कुली नं. 1 का ट्रेलर आ चुका है और वरूण धवन ने फैन्स से वादा कर दिया है कि कल वो उन्हें उनकी भाभी से मिलवाएंगे।

varun-dhawan-promises-fans-to-introduce-them-to-their-bhabhi

अब बस, जब से वरूण धवन ने ये बात कही, उनके और नताशा दलाल की शादी की अफवाहों ने एक बार फिर से ज़ोर पकड़ लिया। खासतौर से इसलिए क्योंकि इस बार करवा चौथ पर उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल भी वरूण की मम्मी लाली धवन के साथ पूजा करती दिखाई दी थीं।

लेकिन सारी अफवाहों को दरकिनार करते हुए वरूण ने रिलीज़ किया कुली नं.1 के अगले गाने का टीज़र। गाने का नाम ही है तेरी भाभी। और गाने में वरूण धवन अपने साथी कुली दोस्तों को सारा अली खान को भाभी कहना बता रहे हैं।

वरूण धवन को फिल्म के ट्रेलर पर दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली हैं। कुछ लोगों का मानना है कि गोविंदा को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है और कुली नं.1 तो गोविंदा ही हैं। वहीं कुछ को फिल्म का ट्रेलर पसंद आया है। हालांकि फिल्म का ट्रेलर 50 मिलियन बार देखा जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X