जब वरूण धवन और नोरा फतेही ने किया 'दिलबर दिलबर'- हंगामा हो गया- देंखे VIRAL वीडियो
साल 2018 में कुछ गानों ने खासा धमाल मचाया था। जिनमें से एक था- दिलबर सांग, जिस पर नोरा फतेही ने बेहद आकर्षक डांस किया था। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वरूण धवन और नोरा फतेही एक साथ दिलबर दिलबर गाने पर मस्ती भरा डांस करते दिख रहे हैं। बता दें, ये दोनों सितारे रेमो डिसूजा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में साथ दिखने वाले हैं।
इस वीडियो में दिलबर गाने पर नोरा बेली डांस करती नजर आ रही हैं। जब वरूण भी आकर उन्हें ज्वॉइन करते हैं। दोनों मस्ती भरे मूड में नजर आ रहे हैं। वहीं, क्रू के बाकी सदस्य दोनों की इस डांस- ऑफ को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। कोई शक नहीं कि दोनों ही सितारे बेहतरीन डांसर हैं। लिहाजा, इस फिल्म में काफी धमाकेदार डांस देखने का मौका मिलने वाला है।

रेमो डिसूजा की फिल्म स्ट्रीट डांसर में वरूण धवन, नोरा और श्रद्धा कपूर मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों लंदन में चल रही है। यह फिल्म 8 नवंबर 2019 को रिलीज होने वाली है। इस बॉलीवुड की सबसे बड़ी डांस फिल्म माना जा रहा है।
यहां देंखे वीडियो-
View this post on InstagramA post shared by NoraFatehiFan_England (@norafatehifan_england) on


Click it and Unblock the Notifications