वरूण धवन की अगली फिल्म कुली नं.1 मिसेज़ धवन के साथ होगी प्रमोट!
वरूण धवन और नताशा दलाल की शादी की खबरें हर बार कोई नया ट्विस्ट लेकर आती हैं। और अब खबर है कि मार्च में थाईलैंड में वरूण और नताशा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इतना ही नहीं दोस्तों को भी खबर दी जा चुकी है।
हालांकि पहले खबर थी कि दोनों मई में शादी के बंधन में बंधेंगे और गोआ में सब कुछ तय हो चुका है। लेकिन अब खबर है कि ये शादी थाईलैंड में मार्च में ही होती।

यानि कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो मिसेज़ नताशा वरूण धवन के इंस्टाग्राम पर आपको वरूण धवन की अगली फिल्म कुली नं.1 के प्रमोशन पोस्ट दिख सकते हैं। और अगर ये खबर सच्ची है तो स्ट्रीट डांसर, उनकी आखिरी कुंवारी फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications