वरुण धवन के साथ पोज दे रही थीं कियारा आडवाणी, एक्टर ने अचानक कर लिया KISS, भड़के सिद्धार्थ मल्होत्रा? VIDEO

By Filmibeat Desk
varun-dhawan-kissed-kiara-advani-all-of-a-sudden-in-an-viral-video-making-sidharth-malhotra-upset

Varun Dhawan kissed Kiara Advani: सोशल मीडिया पर कब, कहां, कैसे.. कौन सा वीडियो वायरल हो ने लग जाए, इसका किसी को अंदाजा नहीं। जहां कुछ दिन पहले तक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की खबरें सुर्खियां बटोर रही थीं। वहीं, इसी बीच कियारा और वरुण का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस हैरान हैं।

दरअसल, ये वीडियो फिल्म जुग जुग जीयो की प्रमोशन के दौरान का है। एक फोटोशूट के दौरान वरूण धवन और कियारा पोज दे रहे होते हैं, जब अचानक ही वरुण कियारा को गाल पर किस कर लेते हैं। कियारा इस पर थोड़ा हैरान होती हैं, लेकिन फिर हंसकर वरुण को झिड़क देती हैं।

बाद में रिपोर्ट्स आए थे कि इस घटना पर सिद्धार्थ और कियारा के बीच खटपट भी हुई थी। उन्होंने डायरेक्टर के इंस्ट्रक्शन के बिना कियारा को किस करने को लेकर सवाल भी उठाए। हालांकि, बाद में दोनों ने आपसी बातचीत से मामला सुलझा लिया था। वहीं, अब 2023 फरवरी में दोनों के शादी होने की खबरें हैं।

सूत्रों की मानें तो दोनों फरवरी के पहले हफ्ते में जैसलमेर में शादी करने वाले हैं, जिसकी तैयारियां भी शुरु हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी 6 फरवरी 2023 को होगी। प्री वेडिंग फंक्शन्स 4 और 5 फरवरी को होंगे, जिसमें दोनों परिवार के लोग और कुछ खास मेहमान शामिल होंगे। मेहंदी, हल्दी से लेकर संगीत का पूरा फंक्शन शादी अंदाज में जैसलमेर में ही मनाया जाएगा।

बता दें, फिल्म शेरशाह के दौरान ही सिद्धार्थ- कियारा के अफेयर की खबरें तेज हो गई थीं। धीरे धीरे ये अफवाहें बढ़ती गईं। दोनों को कई मौकों पर साथ भी देखा गया, जिसके बाद लोगों को एक तरह से पुष्टि मिल गई। वहीं, कॉफी विद करण के एक एपिसोड में करण जौहर ने दोनों के रिलेशनशिप को लेकर तमाम बातें कीं, जहां सिद्धार्थ और कियारा दोनों शर्माते नजर आए। उन्होंने ना अपने रिश्ते की पुष्टि की.. और ना ही इंकार किया।

बहरहाल, अब फैंस बॉलीवुड की इस नई शादी को लेकर उत्साहित हैं। कोई शक नहीं कि साल 2023 की शुरुआत काफी शानदार होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X