सलमान नहीं इस सुपरस्टार से ट्रेनिंग ले रहे खान परिवार के दामाद आयुष शर्मा

वरुण धवन आयुष शर्मा को बॉलीवुड में डेब्यु के लिए ट्रेनिंग दे रहे हैं। जानिए पूरी खबर

By Shweta

सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा अपनी बॉलीवुड एंट्री के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हाल में खबर आई थी कि आयुष शर्मा को खुद करण जौहर लॉन्च करने वाले हैं । कहा तो ये भी जा रहा है कि काफी दिनों से आयुष शर्मा के डेब्यू को सलमान खान ठंढे बस्ते में रखे थे इसलिए उनकी सबसे छोटी बहन उनसे नाराज भी हो गईं।

लेकिन अब लगता है सबकुछ ठीक होता दिख रहा है।आयुष शर्मा इन दिनों जिम में खूब वर्कआउट कर रहे हैं और उन्हें ट्रेनिंग दे रहे हैं सुपरस्टार वरूण धवन। जी हां वरूण धवन, कार्तिक आर्यन और आयुष शर्मा सभी जिम में इन साथ में वर्कआउट कर रहे हैं।

varun-dhawan-is-training-aayush-sharma-for-bollywood-debut

वरूण धवन एक फिटनेस एक्सपर्ट की तरह आयुष शर्मा को सलाह देते हैं और उनकी मदद करते हैं। हालांकि खुद सलमान खान फिटनेस एक्सपर्ट हैं जिन्होंने वरूण धवन, ऋतिक रोशन, अर्जुन कपूर को फिटनेस के मामले में गाइड किया है।

अब आयुष शर्मा का डेब्यू कब होता है ये तो आने वाला समय बताएगा लेकिन इतना जरूर है कि उनका डेब्यू सौ फीसदी होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X