वरूण धवन और नताशा दलाल की सगाई, देखिए कपल की बेहद प्यारी तस्वीरें
वरूण धवन और नताशा दलाल की शादी की खबरें आए दिन गपशप गली में उड़ती रहती हैं लेकिन अब टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो शादी भूल जाइए लेकिन दोनों अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक दूसरे को अंगूठियां पहना चुके हैं। ये सगाई 2018 में ही हो चुकी है और फिलहाल शादी केवल वरूण के काम की वजह से टाली जा रही है।
टाइम्स ऑफ इंडिया को वरूण से जुड़े एक खास सूत्र ने खबर दी है वरूण और नताशा ने केवल अपने परिवार की मौजूदगी में 2018 दिसंबर में सगाई कर ली थी। और वरूण का कैलेंडर फ्री होते ही दोनों की शादी की तारीख का एलान हो जाएगा। देखिए इस कपल की बेहद प्यारी तस्वीरें -
गौरतलब है कि वरूण धवन की रेमो डीसूज़ा फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D नवंबर में रिलीज़ होने वाली थी। जब ये फिल्म पोस्टपोन हुई तो हर जगह इसका कारण वरूण धवन की शादी बताया गया लेकिन वरूण धवन ने इन सारी अफवाहों को दरकिनार कर दिया। हालांकि वरूण और नताशा हर इवेंट में एक साथ दिखाई देते हैं।
आजकल, वरूण धवन बैंकॉक में कुली नं.1 की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इसके अलावा वो श्रद्धा कपूर के साथ स्ट्रीट डांसर 3D की भी शूटिंग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वरूण धवन और नताशा दलाल की शादी, बॉलीवुड के सबसे बड़े इवेंट में से एक होगी।


Click it and Unblock the Notifications