लीजिए इस सुपरस्टार की तीसरी फिल्म भी फाइनल....सबको लगा डिब्बाबंद...यहां हो गया धमाका
सबको पता है कि 2018 में वरूण धवन 2 ही फिल्मों में काम कर रहे हैं - शिद्दत और सुई धागा। लेकिन उनकी उस फिल्म पर भी काम चालू है जिसे सब डिब्बाबंद समझ रहे हैं। बात हो रही है धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म शिद्दत की।
माना जा रहा है कि इस फिल्म को अभिषेक बर्मन (2 स्टेस्ट फेम) बनाने वाले थे और इसमें आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी थे।

लेकिन फिर खबर आई कि ये फिल्म डिब्बाबंद हो गई है। अब वरूण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है जहां वो अभिषेक बर्मन के साथ धर्मा प्रोडक्शन्स के ऑफिस में मस्ती कर रहे हैं।
वहां वरूण के बदरीनाथ डायरेक्टर शशांक खेतान भी मौजूद थे। और वीडियो में एकदम अचानक से व्हाइट बोर्ड पर शिद्दत लिखा दिख जाता है।
हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन्स ने ब्रहास्त्र, केसरी, धड़क और स्टूडेंट ऑफ द ईयर का एलान कर दिया है। अब बस इंतज़ार करिए शिद्दत का एलान कब होता है।


Click it and Unblock the Notifications
