धमाकेदार सीक्वल- सभी सुपरस्टार्स को पीछे छोड़, 21 करोड़ में वरूण धवन FINAL?
कोई शक नहीं कि वरूण धवन नए जेनरेशन के सबसे चहेते सितारों में शामिल है। खास बात है कि आज तक वरूण ने अपने पूरे करियर में एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। लिहाजा, हर निर्माता- निर्देशक की लिस्ट में वरूण शामिल हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो रेमो डिसूजा की फिल्म एबीसीडी 3 के लिए वरूण ने 21 करोड़ फीस डिमांड की है और निर्माता राज़ी भी हो गए है।
फिल्म से जुड़े सूत्र के अनुसार, वरूण ऐसे स्टार हैं जो सफलता की गारंटी देते हैं। साथ ही वह एक बेहतरीन डांसर भी हैं और कैटरीना के साथ उनकी जोड़ी भी पहली बार बन रही है। ऐसे में वरूण ही इस डांस फिल्म के लिए परफेक्ट हैं। लिहाजा, निर्माता ने वरूण की डिमांड मान ली है। इसी के साथ वरूण अपने जेनरेशन की सबसे मंहगे स्टार बन चुके हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो एबीसीडी 3 को आईमैक्स फॉर्मेट और 4डी पर भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म पूरी तरह से डांस पर आधारित होगी। फिल्म में पांच गाने होंगे.. और अफवाह है कि कैटरीना फिल्म में पाकिस्तानी डांसर की भूमिका अदा कर रही हैं।
बहरहाल, फिल्म से जुड़ी इन खबरों में कितनी सच्चाई है.. यह तो समय आने पर ही पता चलेगा। फिलहाल एबीसीडी 3 अगले साल की शुरुआत में फ्लोर पर आने वाली है। जबकि 2019 के अंत तक रिलीज होगी।
बहरहाल, यहां जानते हैं वरूण धवन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











