टूटा भरोसा.. शाहरूख खान के साथ काम नहीं करेंगे अब ये STAR!

By Neeti

अफवाहों की मानें तो 'दिलवाले' फ्लॉप होने का झटका वरूण धवन को ऐसा लगा है कि अब वे शाहरूख खान के साथ किसी फिल्म में नहीं जुड़ना चाहते। दरअसल, शाहरूख खान वरूण धवन के साथ मिलकर 'इत्तेफाक' रीमेक बनाना चाहते हैं।

1969 में आई राजेश खन्ना की फिल्म इत्तेफाक को यश चोपड़ा ने डायेरेक्ट किया था और फिल्म ज़बर्दस्त थ्रिलर थी। फिल्म पर काफी सालों से काम चल रहा था लेकिन अब जाकर इस रीमेक में सब कुछ फाइनल हो पाया है। फिल्म एक परफेक्ट मर्डर मिस्ट्री है जहां मुख्य किरदार पर होगा दो दो खून का इल्ज़ाम।

GOOD News: 'रईस' से नहीं भिड़ेंगे 'बादशाहो' अजय देवगन..

इस रीमेक के लिए वरूण धवन शाहरूख खान की पहली पसंद हैं। लेकिन अफवाहों की मानें तो डेट्स की वजह बताकर वरूण ने तुरंत ही इस फिल्म को ना कर दिया। सूत्रों की मानें तो फिलहाल वरूण SRK बैनर तले कोई फिल्म नहीं करना चाहते।

बता दें, इत्तेफाक रीमेक का निर्देशक अभय चोपड़ा करेंगे। वरूण के ना करने पर इस फिल्म के लिए अब रणवीर सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा को अप्रोच किया जा रहा है।

यहां जानें वरूण धवन की आने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X