Kriti Sanon - Prabhas dating: वरूण धवन की फिसली ज़ुबान, खुला कृति सैनन - प्रभास का रिलेशनशिप सीक्रेट

Varun Dhawan confirms Kriti Prabhas dating rumours: वरूण धवन [Varun Dhawan] उन चंद एक्टर्स में हैं जो जब बोलना शुरू करते हैं तो फुल स्टॉप नहीं लगा पाते हैं और उनकी ज़ुबान फिसल ही जाती है और कुछ ऐसा निकल ही जाता है जो नहीं निकलना चाहिए। अब हाल ही में वरूण धवन ने बातों बातों में ये कंफर्म कर दिया कि कृति सैनन, सुपरस्टार प्रभास को डेट कर रही हैं।
एक शो में अपनी फिल्म भेड़िया प्रमोट करने पहुंचे वरूण धवन से कुछ सवाल पूछे गए। इनमें कुछ हीरोइनों के नाम थे। इन हीरोइनों में कृति सैनन का नाम नहीं था। जब करण जौहर ने वरूण से पूछा कि उनकी भेड़िया को स्टार कृति सैनन का नाम क्यों नहीं है तो वरूण का कहना था कि कृति का दिल कहीं और है।

लाल हो गईं कृति सैनन
जब आगे पूछा गया कि कृति का दिल कहां है तो वरूण धवन ने जवाब में बताया कि वो किसी और शहर में दीपिका पादुकोण के साथ शूट कर रहा है। गौरतलब है कि प्रभास इस समय दीपिका पादुकोण के साथ नाग अश्विन की साइंस फिक्शन फिल्म प्रोजेक्ट के शूट कर रहे हैं। वरूण के इतना बोलते ही कृति सैनन लाल हो गईं, गुस्से से या फिर शर्म से ये तो बता पाना मुश्किल है।

राम और सीता
हाल ही में कृति सैनन से एक इवेंट में पूछा गया था कि वो किससे शादी करना चाहेंगी अगर उन्हें किसी एक्टर से शादी करने का मौका मिले तो। कृति सैनन ने बिना वक्त गंवाए बताया था कि वो प्रभास से शादी करने के बारे में सोच सकती हैं। कृति सैनन और प्रभास, ओम राउत की आने वाली फिल्म आदिपुरूष में भगवान राम और देवी सीता के किरदार में दिखाई देने वाले हैं।

चल क्या रहा है?
इन दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ने का सिलसिला भी आदिपुरूष की शूटिंग के दौरान ही हुआ है। लेकिन अब ये सारी बातें महज़ अफवाह हैं या फिर इनमें कोई सच्चाई है, ये तो बता पाना मुश्किल है। इतना ज़रूर है कि फैन्स को कृति सैनन और प्रभास की जोड़ी काफी ज़्यादा पसंद आ रही है।

वरूण की फिसली ज़ुबान
अब वरूण धवन ने आराम से धीरे से इस बात की पुष्टि करने की कोशिश करती है कि कृति सैनन और प्रभास के बीच कुछ तो है। हालांकि, वरूण की अक्सर अपने को स्टार्स की टांग खींचने की आदत है और हो सकता है कि उन्होंने ये प्रभास - कृति वाला नया शिगूफा केवल कृति को परेशान करने के लिए ही छोड़ा है। बात करें वरूण और कृति की फिल्म भेड़िया की तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चल रही है और फैन्स को काफी पसंद आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications