वरूण धवन ने कैंसिल की अपनी मार्च में होने वाली शादी, कारण आपको भी चौंका देगा
वरूण धवन और नताशा दलाल की शादी की खबरों से गपशप गली गूंज रही है। खबरें थीं कि दोनों अप्रैल या मई में गोआ में शादी करेंगे। फिर खबरें आईं कि दोनों मार्च में थाईलैंड में धूम धड़ाके के साथ सात फेरे ले रहे हैं।
लेकिन ताज़ा खबरों की मानें तो फिलहाल ये शादी कैंसिल हो चुकी है और इसका कारण है कि वरूण धवन की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3d का फ्लॉप होना।

दरअसल, वरूण धवन ने पिछले साल कलंक के साथ अपनी पहली बॉक्स ऑफिस असफलता चखी। अपने 8 सालों के करियर में वरूण धवन की ये पहली फ्लॉप फिल्म थी। और उन्हें ये असफलता बड़ा झटका दे गई थी।
ऐसे में लगातार दूसरी फिल्म का फ्लॉप होना वरूण को परेशान कर गया है। फिल्म का बजट है 100 करोड़ और अभी तक फिल्म ने लगभग 68 करोड़ की ही कमाई की है। ऐसे में वरूण धवन अपने करियर पर ज़्यादा फोकस रखने की सोच रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
