Vote शाहरुख और सलमान, किसकी कॉपी हैं वरुण धवन!

स्टूडेंट ऑफ दी ईयर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले वरुण धवन ने बदलापुर, मैं तेरा हीरो जैसी फिल्में से ये तो साबित कर दिया कि इस वक्त इंडस्ट्री में मौजूद टॉप के एक्टरो में वरुण भी शामिल हैं। लेकिन वहीं वरुण धवन की तुलना बॉलिवुड के टॉप खानों शाहरुख खान और सलमान खान से की जा रह है।

वरुण धवन का कहना है कि वो शाहरुख खान के फैन हैं और स्टूडेंट ऑफ दी ईयर के दौरान तो करन जौहर के सेट पर अक्सर शाहरुख आते रहते थे तो वरुण शाहरुख से काफी इंप्रेस होते थे। वो कुछ रोमांटिक सीन्स के दौरान शाहरुख को कॉपी करने की भी कोशिश करते थे।

लेकिन उसके बाद हालिया रिलीज बदलापुर में वरुण धवन सलमान खान के किरदार को कॉपी करते दिखे। उनसे इंसपायर होते दिखे। यहां तक कि मीडिया से इंटरेक्शन के दौरान भी वो सलमान खान काफी तारीफ करते दिखे। सलमान खान का भी मानना है कि वरुण धवन काफी टैलेंटेड हैं और उनमें सलमान खान के कुछ गुण हैं।

PHOTOS: ऐसे शूट हुआ दिलवाले का DDLJ ट्रेन सीन

वहीं शाहरुख खान भी वरुण धवन से काफी इप्रेस नजर आ रहे हैं। आखिर दोनों साथ में रोहित शेट्टी की दिलवाले में जो काम कर रहे हैं। खैर, वरुण धवन के फैंस का कुछ यूं कहना है

शिल्पा- मुझे लगता है वरुण धवन ज्यााद सलमान खान के क्लोज हैं। बॉडी बिल्डिंग की बात करे या फिर एक्शन की। वरुण काफी फिट और परफेक्ट हैं बिल्कुल सलमान खान की तरह।

नयनदीप- वरुण का स्क्रीन पर रोमांटिक प्रसेंस बिल्कुल शाहरुख खान की याद दिलाता है। रोमांटिक वरुण शाहरुख की कॉपी लगते हैं।

खैर ये तो थी दो फैंस की राय। लेकिन देखते हैं कि दिलवाले में शाहरुख के साथ वरुण कितने जंचते हैं और क्या शाहरुख की परछाईं लगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X