..................... Varun Dhawan Can Never Replace Salman Khan, says David Dhawan - Hindi Filmibeat

Opps..किसने कहा, सलमान की जगह कभी नहीं ले सकते वरूण धवन

[गपशप] यह तो आप सभी को पता चल चुका है कि करण जौहर की ड्रीम प्रोजेक्ट 'शुद्धि' में अब सलमान खान की जगह वरूण धवन लीड रोल निभाने वाले हैं। एक करीबी इंसान का मानना है कि वरूण कभी भी सलमान खान की जगह नहीं ले सकते।

बता दें, यह बात किसी और ने नहीं, बल्कि वरूण के पापा डेविड धवन ने कही है। 'शुद्धि' के बारे में बात करते हुए डेविड धवन ने कहा कि, 'वरूण कभी सलमान को रिप्लेस नहीं कर सकता। सलमान एक बेहतरीन एक्टर और सुपरस्टार हैं। वरूण सलमान के छोटे भाई की तरह है। इसीलिए सलमान भी उसे बहुत प्यार करते हैं।'

5 कारण: वरूण- आलिया हैं बॉलीवुड की अगली 'शाहरूख-काजोल' जोड़ी!

डेविड धवन ने कहा कि, 'मैंने वरूण को बस इतना कहा है कि यह दुनिया काफी टफ है और तुम्हें यहां पूरी मेहनत के साथ काम करना पड़ेगा। और वह पूरी जान लगाकर फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहा है। वह अपनी हर फिल्म में अपना 100 प्रतिशत देता है।'

बता दें, शुद्धि में वरूण के फाइनल होने की खबर सलमान खान ने ही ट्विटर के जरीए दी थी। उन्होंने लिखा था..''कमाल करते हो वरूण धवन.. तुमने तुम्हारे पापा को और मुझे गर्व करने का मौका दिया.. हैप्पी शुद्धि..''

Reasons: सलमान खान ने क्यों छोड़ी करण जौहर की 'शुद्धि'!

वहीं, हाल ही में हुए AIBA एवार्ड फंक्शन के दौरान सलमान इस पर मजाक करने से भी नहीं चूके। उन्होंने सबके सामने कहा, करण जौहर इतनी बड़ी बजट की फिल्म बना रहे थे, मैंने कहा कि बजय थोड़ा कम करो.. तो बजट कम करने की बजाए उन्होंने मुझे ही फिल्म से हटा दिया और वरूण को ले लिया। इस वक्त करण जौहर भी सलमान के साथ ही खड़े थे।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X