..................... Varun Dhawan and Natasha Dalal wedding dates confirmed, friends and families apply for leaves - Hindi Filmibeat

वरूण धवन - नताशा दलाल की शादी की तारीख तय, दोस्तों ने भी कर ली है शादी की Booking

By Staff

बॉलीवुड में काफी समय से एक ही शादी की अटकलें लगाई जा रही हैं - वरूण धवन और नताशा दलाल की। और अब इन सारी अटकलों को सही साबित करने में ज़्यादा वक्त नहीं लगने वाला है। दरअसल, वरूण धवन और नताशा दलाल आखिरकार शादी कर रहे हैं और तैयारियां भी ज़ोर शोर से चल रही है।

ये शादी बाकी बॉलीवुडिया शादियों की ही तरह डेस्टिनेशन वेडिंग होने वाली हैं जिसमें केवल परिवार और खास दोस्त शामिल होंगे। वहीं बाद में मुंबई में एक ज़ोरदार रिसेप्सन की तैयारी भी चल रही है। लेकिन ये सब होगा कब? तो रूकिए जनाब, शादी की तारीखों की खबर भी आ ही चुकी हैं।

अगर देखा जाए तो ये खबर सच निकलते ही, वरूण धवन के फैन्स को थोड़ा दुख होगा ही। हालांकि आपने ध्यान नहीं दिया होगा तो हम बता दें कि अगर ये खबर सच्ची है तो फिर कलंक, वरूण धवन की आखिरी बैचलर फिल्म थी क्योंकि अब इस साल, वरूण धवन किसी फिल्म में नज़र नहीं आने वाले हैं।

उनकी सारी फिल्में 2020 में ही रिलीज़ होंगी। वरूण के पास फिलहाल प्रोजेक्ट्स की भरमार हैं। वो कलंक के बाद रेमो डीसूज़ा की स्ट्रीट डांसर 3D, डेविड धवन की कुली नं. 1 रीमेक पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा वो रणभूमि और शशांक खेतान की एक अनाम फिल्म का भी हिस्सा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X