..................... Varun Dhawan and Natasha Dalal wedding date confirmed, Shifts release date of films - Hindi Filmibeat

तगड़ा Rumor: शादी के बाद रिलीज़ होगी वरूण धवन की ये फिल्म, बदल गई रिलीज़ डेट

By Staff

वरूण धवन और नताशा दलाल की शादी इस समय बॉलीवुड गपशप का फेवरिट टॉपिक है। सोमवार की सुबह ही वरूण - नताशा की शादी की खबरों के साथ हुई है। एक वेबसाइट का दावा है कि वरूण और नताशा, दिसंबर में जोधपुर में शादी करने वाले हैं। इसके लिए उसी शादी मैनेजर को बुक कर लिया गया है जिसने प्रियंका चोपड़ा - निक जोनस की शादी करवाई है।

इतना ही नहीं जोधपुर के अलावा, धवन परिवार राजस्थान की कुछ और अच्छी जगह भी देख रहा है जिसके बाद मंडप कहां लगेगा, ये तय हो जाएगा। हालांकि वरूण से पूछने पर उन्होंने हंस कर इन सारी खबरों को अफवाह बताया है।

varun-dhawan-and-natasha-dalal-wedding-date-confirmed-shifts-release-date-of-films

अब वरूण की हंसी सच्ची है या झूठी पता नहीं। लेकिन फिलहाल नवंबर में रिलीज़ होने वाली उनकी रेमो डीसूज़ा फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D के पोस्टपोन होने का कारण यही बताया जा रहा है। लेकिन वरूण लगातार सारी खबरों को अफवाहें बता रहे हैं। अब उनकी बात में सच्चाई है या नहीं ये तो साल के अंत में ही पता चलेगा।

गौरतलब है कि पिछले शादी सीज़न से वरूण धवन और नताशा दलाल की शादी की खबरें आए दिन मीडिया में रहती हैं। दोनों विराट अनुष्का की तरह अगर ना ना करते शादी की तस्वीरें जारी कर दें तो आप भी चौंकिएगा मत।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X