वरूण धवन और नताशा दलाल की शादी की तैयारियां शुरू, बॉलीवुड को मिल चुका है न्योता
वरूण धवन और नताशा दलाल की शादी की अफवाहें काफी समय से उड़ रही हैं। लेकिन अब खबर है कि कि गोआ में मई के दूसरे हफ्ते में वरूण और नताशा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और इस शादी की सारी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
वरूण और नताशा ने अपने सभी बॉलीवुड दोस्तों को अनऔपचारिक न्योता मिल चुका है। धवन परिवार ने अपने बॉलीवुड दोस्तों को मई का दूसरा हफ्ता वरूण की शादी के लिए खाली रखने को कहा है और गोआ में एक शानदार बीच रिसॉर्ट में गर्मियों में हंगामा होने वाला है।

खबर है कि बाकी कपल्स की तरह वरूण और नताशा अपनी शादी किसी से भी सीक्रेट नहीं रखेंगे। बल्कि वो पूरे तामझाम के साथ और दोस्तों - परिवार के बीच में इस नए सफर की शुरूआत करेंगे।
वरूण के बड़े भाई रोहित धवन ने भी इसी अंदाज़ में शादी की थी और अब पूरा धवन परिवार, गर्मियों में गोआ में धूम मचाने की तैयारी में जुट गया है। गौरतलब है कि वरूण और नताशा ने केवल अपने परिवार की मौजूदगी में 2018 दिसंबर में सगाई कर ली थी। और अब पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुट गया है।


Click it and Unblock the Notifications
