आ गई वरूण धवन - नताशा दलाल की शादी की तारीख, ये होगी आखिरी 'Bachelor' फिल्म
वरूण धवन आजकल श्रद्धा कपूर के साथ रेमो डीसूज़ा की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D की शूटिंग कर रहे हैं और ये वरूण धवन की आखिरी बैचलर फिल्म होगी। खबरों की मानें तो दोनों 2019 की ठंडी में ही वरूण धवन - नताशा दलाल के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। दरअसल, दोनों अभी शादी टालना चाहते हैं लेकिन धवन परिवार और दलाल परिवार ने तय कर लिया है कि शादी तो होनी ही है।
वरूण धवन और नताशा दलाल बॉलीवुड के ताज़ा जोड़ों में से एक हैं जिनकी शादी की बातें आए दिन चलती रहती हैं। और यही कारण है कि दोनों ही परिवारों में छोटे छोटे फैसले लेना शुरू भी हो गए हैं। माना जा रहा है कि दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वरूण धवन और नताशा दलाल काफी सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications