वरूण - आलिया की पांचवी फिल्म की तैयारी शुरू, ये रही तस्वीर
वरूण धवन और आलिया भट्ट को एक साथ धर्मा प्रोडक्शन्स के ऑफिस में देखा गया है और माना जा रहा है कि ये उनकी पांचवी फिल्म की तैयारी के लिए हो सकता है। दिलचस्प ये है कि दोनों एक ही जैसे कपड़ों में गाड़ी से उतरते दिखे। अब ये मीटिंग काम के सिलसिले में थी या यूं ही ये तो किसी को नहीं पता लेकिन फिलहाल उन्हें साथ में देख फैन्स खुश हो चुके हैं।
हाल ही में वरूण और आलिया ने हंप्टी शर्मा की दुलहनिया के पांच साल पूरे किए। इस फिल्म के साथ ही दर्शकों ने इनकी जोड़ी को नए ज़माने के शाहरूख खान और काजोल के रूप में स्वीकार कर लिया था।

अब वरूण और आलिया का नया प्रोजेक्ट क्या होगा इसकी उत्सुकता सभी को हो गई है। दोनों के नाम वैसे एक साथ धर्मा प्रोडक्शन्स की कई फिल्मों से जुड़े हुए हैं। जहां वरूण धवन का नाम रणभूमि और एक अनाम एक्शन फिल्म से जुड़ा हुआ वहीं आलिया का नाम अरूणिमा सिन्हा बायोपिक से जुड़ा हुआ है।
हालांकि इनमें से किसी भी प्रोजेक्ट में वरूण और आलिया के साथ आने के आसार बेहद कम हैं। ऐसे में शायद ये कोई नया ही प्रोजेक्ट है जिसकी प्लानिंग शुरू हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications