ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर के बाद- अब वरूण धवन बनेंगे सुपरहीरो- जल्द होगा एलान?

By Staff

वरुण धवन बॉलीवुड के सबसे चहेते कलाकारों में हैं, जिनकी फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ताजा अफवाहों की मानें तो रणबीर कपूर के बाद अब वरुण धवन भी एक सुपरहीरो फिल्म फाइनल कर चुके हैं और जल्द ही इस फिल्म की घोषणा की जा सकती है। फिलहाल फिल्म से जुड़ी कोई जानकारी बाहर नहीं आई है। लेकिन जाहिर है यदि वरुण सुपरहीरो बनते हैं तो फैंस के लिए सरप्राइज होगा।

सूत्रों के अनुसार, वरुण धवन की यह सुपरहीरो फिल्म 2020 के अंत तक रिलीज हो सकती है। फिल्म की कहानी पर काम शुरु हो चुका है, लेकिन फिलहाल कास्ट एंड क्रू फाइनल नहीं किया गया है। यह फिल्म काफी बड़े स्तर पर बनाई जाएगी। अफवाहें हैं कि फिल्म धर्मा प्रोडक्शन बैनर तले बनेगी।

Varun Dhawan

बहरहाल, याद दिला दें धर्मा प्रोडक्शन तले ही रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन की सुपरहीरो फिल्म बन रही है- ब्रह्मास्त्र। जो कि पोस्टपोन होकर अब 2020 में रिलीज होने वाली है। कोई शक नहीं कि रणबीर कपूर, वरुण धवन जैसे स्टार्स को बतौर सुपरहीरो देखना फैंस के लिए काफी दिलचस्प होगा।

यहां जानें अब तक किन किन एक्टर्स ने निभाया है सुपरहीरो का किरदार-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X