..................... वरुड़ की लाइफ बना दी एकता ने. Ekta brings boom in Varud's carrier - Hindi Filmibeat

वरुड़ की लाइफ बना दी एकता ने

By Staff


टीवी जगत की महारानी एकता कपूर कब किस की किस्मत पलट दे, कहा नहीं जा सकता. दर्जनों बेरोजगार युवा व युवतियों को उन्होंने अपने शो में काम देकर उनकी लाइफ बना दी है वरना बेचारे न जाने कहां कहां सात आठ हजार की नौकरी में अपनी जिदगी खपा रहे होते. इसी तरह वरुड़ इश नंदा नाम के एक युवक की किस्मत का ताला भी एकता ने खोल दिया है.

वरुड़ को इसी वर्ष मई माह में ही एकता ने अपना निजी सहायक बनाकर रखा था. फिर न जाने वरुड़ ने एकता पर क्या जादू कर दिया कि एकता ने उसे अपने शो 'कोई जाने क्या होगा' में मुख्य भूमिका के लिए अनुबंधित कर लिया. वरुड़ ने तो कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एकता उस पर इस कदर मेहरबान होकर उसे शो में लीड भूमिका दे देगी.

इस शो के पहले भाग में वरुड़ प्राची देसाई और दूसरे भाग में अनिता हसनंदानी के साथ होंगे. इसमें वे बालीवुड के एक अमीर फिल्म निर्माता के बेटे की भूमिका कर रहे है. एकता का कहना है कि वरुड़ अमीर बाप के बेटे के रुप में काफी जमेंगे. उन्हें लुक भी जान अब्राह्म की तरह दिया गया है.

स्वंय वरुड़ का मानना है कि उन्हें अभिनय में अवसर किस्मत और एकता कपूर की बदौलत मिला है और वे अभिनय करके काफी खुश हैं. हालांकि उनकी दिली तमन्ना निर्देशक बनने की है और वे निर्देशन भी सीख रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X