OMg! अनुष्का शर्मा के बाद अब इस एक्ट्रेस ने की होठों से छेड़छाड़
[गपशप] अभी लोग अनुष्का शर्मा के होठों के हाल से बाहर भी नहीं निकल पाए थे कि वाणी कपूर ने अपने होठों के साथ छेड़छाड़ करने की हिम्मत दिखा दी। जी हां, सुशांत सिंह राजपूत के साथ शुद्ध देसी रोमांस जैसी सफल फिल्मों से बॉलीवुड में आई वाणी कपूर एक बार फिर खबरों में हैं।
हाल ही में वाणी कपूर लैक्मे फैशन वीक में रिलायंस फूटप्रिंट फुटवियर के लिए रैंप पर चली थीं। जहां उनमें कुछ बदला बदला सा दिखा। जी हां, लिप सर्जरी.. अपनी पहली फिल्म के साथ लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचने वाली वाणी कपूर ने लिप सर्जरी करा लिया है।
आपको बता दें, शाहरूख खान की आगामी फिल्म फैन में वाणी कपूर ने भी छोटा सा किरदार निभाया है। लेकिन इसके अलावा उनके पास सिर्फ छोटे मोटे प्रोजेक्ट्स ही हैं। मॉडलिंग के बाद फिल्मों में आने वाली वाणी कपूर बॉलीवुड में टिकने की जद्दोजहद में लगीं हुई हैं।
बहरहाल, हम यहां आपका ध्यान खिंचते हैं वाणी कपूर के होठों की तरफ, जिसे आप देखकर ही समझ जाएंगे कि वाणी ने लिप सर्जरी कराई है। अब इस खबर की पुष्टि तो सिर्फ वाणी खुद ही कर सकती हैं। बहरहाल, हो सकता है कि फिल्म इंडस्ट्री में फिल्में पाने के लिए वाणी कपूर ने यह कदम उठाया हो।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी चटपटी खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

