शमशेरा की लीड एक्ट्रेस का ऐलान, डकैत रणबीर कपूर का साथ देगी वाणी कपूर!

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। नहीं हम संजू की बात नहीं कर रहे बल्कि 2019 में आने वाली फिल्म शमशेरा की बात कर रहे हैं। यशराज फिल्म्स ने रणबीर कपूर के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। इस फिल्म को लेकर एक और नाम सामने आ रहा है वो नाम है अभिनेत्री वाणी कपूर का।

जी हां चर्चा है कि फिल्म में वाणी कपूर भी होंगी और फिल्म में वो भी एक डकैत के किरदार में नजर आने वाली है। फिल्म का नाम है शमशेरा, जिसमें रणबीर कपूर डकैत बने नजर आ रहे हैं। टैगलाइन है करम से डकैत, धरम से आज़ाद.. फिल्म का छोटा सा टीजर भी रिलीज किया गया है।

shamshera, vaani kapoor, ranbir kapoor, vaani kapoor , sanjay dutt, शमशेरा, वाणी कपूर, रणबीर कपूर, संजय दत्त

कोई शक नहीं कि रणबीर कपूर इस लुक में काफी अलग नजर आ रहे हैं। उन्हें पहचानना मुश्किल है। आपको बता दें कि फिल्म काफी ज्यादा चर्चा में।

इस तरह की डकैती वाली फिल्में हिंदी सिनेमा से गायब जैसे ही हो गई थी पर अब दोबारा वापस आ रही है और ऐसा माना जा रहा है कि अपनी इमेज से हटकर अब रणबीर कपूर हर तरह की फिल्मों में हांथ आजमा रहे है।

इस फिल्म मे डकैती किरदार आपकी यादों को ताजा करने वाले है। इस फिल्म के बारे में बोलते हुए रणबीर कपूर ने कहा थी कि शमशेरा उस तरह की फिल्म है जो वो हिंदी सिनेमा में देखते हुए बड़े हुए है।

इसके अलावा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी एक फिल्म में डकैत बनकर नजर आने वाले है। इस फिल्म की बात करें तो अगले महीने से इसकी शूटिंग शुरु हो सकती है और 2019 के आधे साल गुजरने तक फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाएगी।

इस फिल्म के लिए खबर है कि संजय दत्त भी इस फिल्म में नजर आ सकते है। खबरों की मानें तो संजय दत्त फिल्म 'शमशेरा' में खतरनाक खलनायक का किरदार निभाते दिखेंगे।

बता दें कि यह पहला मौका है जब दोनों कलाकार किसी फिल्म के लिए हाथ मिलाने जा रहे हैं। जी हां अगर ऐसा होता है तो इसमे कोई दो राय नहीं है कि फिल्म काफी ज्यादा चलने वाली है और आपको पुराने जमाने में ले जाने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X