SHOCK: 'सुल्तान' पाने के लिए क्या क्या किया.. अब हो रही हैं बदनाम!

[गपशप] किसी फिल्म से यदि सलमान खान और यशराज फिल्म्स का नाम जुड़ा हो तो भला कौन सी एक्ट्रेस उस फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहेगी। सलमान की सुल्तान भी एक ऐसी ही फिल्म थी, जिसे हर एक्ट्रेस हथियाना चाहती थी। लेकिन आखिर में यह मौका अनुष्का शर्मा के हाथों लगा।

बहरहाल, खबरें काफी तेज हैं कि उवर्शी रौतेला ने इस फिल्म को हथियाने के लिए कुछ ज्यादा ही कोशिशें की हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सुल्तान में रोल पाने के लिए उवर्शी फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर से कुछ ज्यादा ही नजदीकी बढ़ाने की कोशिश कर रही थीं।

OUCH.. 'सुल्तान' के सेट पर लड़ाई..

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब उर्वशी का नाम यूं आया है। इससे पहले ही वे तब लाइमलाइट में आईं थी, जब उन्होंने आमिर खान की 'दंगल' में काम करने की बात कही थी। इतना ही नहीं, इसके बाद उर्वशी ने यह अफवाह भी उड़ाई थी कि रोहित शेट्टी की फिल्म 'राम लखन' रिमेक को लेकर उनसे बात की जा रही है। जबकि इनमें से कोई भी खबर सच्ची नहीं है।

खैर, सुल्तान की बात करें तो अनुष्का के फाइनल होने के बाद भी उर्वशी ने अपनी कोशिश जारी रखी थी। जबकि अली अब्बास जफर ने उन्हें कहा था कि वे अपनी तस्वीरें फिल्म की टीम को भेज दें, जिसके बाद उनसे बात कर ली जाएगी। उर्वशी ने तुरंत ही ऐसा कर दिया..

खैर, इन खबरों में कितनी सच्चाई है, यह तो उर्वशी ही जानें.. यहां देखते हैं सुल्तान में दिखेंगे कौन कौन से चेहरें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X