सलमान खान की 'रेस 3'.. एक और एक्ट्रेस की एंट्री.. हॉटनेस का तड़का!
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही फिल्म रेस 3 में सलमान खान, अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नाडीज, डेजी शाह और साकिब सलीम मुख्य किरदारों में दिखेंगे। लेकिन शायद इतने स्टारकास्ट के बाद भी निर्देशक को कुछ कमी लगी। इसीलिए उन्होंने उर्वशी रौतेला को भी फिल्म का हिस्सा बना लिया। हेट स्टोरी 4 के बाद उर्वशी रेस 3 में दिखने वाली हैं।
राष्ट्रीय पुरस्कार 2018 में छाए रहे ये 'बाहुबली' सितारे
जी हां, सूत्रों की मानें तो सलमान खान की फिल्म रेस 3 में उर्वशी रौतेला एक हॉट आइटम नंबर करती नजर आएंगी। हालांकि इस बारे में अभी कुछ भी बयान देने से उर्वशी बच रही हैं। खास बात है कि फिल्म में जैकलीन और डेजी जैसी हॉट एक्ट्रेस पहले से मौजूद हैं। ऐसे में उर्वशी की क्या जरूरत पड़ी!

खैर, उम्मीद है कि म्यूजिक के मामले में रेस 3 इस फ्रैंचाइजी की बाकी दो फिल्मों की तरह ही सुपरहिट रहेगी। रेस 3 'अल्लाह दुहाई है' गाने को भी जोड़ा गया है, जो कि रेस फिल्मों की पहचान है। बहरहाल, यहां देंखे फिल्म के किरदारों का एक लुक-
सभी किरदार अपने अपने लुक में जबरदस्त दिख रहे हैं। साथ ही फिल्म का टैग लाइन दिया गया है- आपको दुश्मन की जरूरत नहीं, जब आपके पास फैमिली हो।
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी। उन्होंने कहा है कि फिल्म पहली दो रेस फिल्मों से काफी अलग है.. लेकिन यह संस्पेंस और एक्शन सीन्स से भरपूर है। उम्मीद है दर्शकों को फिल्म जरूर पसंद आएगी।


Click it and Unblock the Notifications