SHOCK: न सलमान, न 'सुल्तान'.. अब अजय देवगन से है इस न्यूकमर को उम्मीद!
[गपशप] कुछ दिनों पहले उर्वशी रौतेला का नाम सलमान खान के साथ सुर्खियों में था। जब उर्वशी ने फिल्म सुल्तान में कास्ट होने की तत्परता दिखाई थी। बहरहाल, अब अजय देवगन को लेकर उर्वशी काफी उत्साहित हैं।
उर्वशी रौतेला को एडल्ट कॉमेडी फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' के लिए फाइनल किया गया है। फिल्म के बार में पूछने पर उर्वशी ने उम्मीद जताई है कि अजय देवगन को फिल्म में उनका काम पसंद आए। याद दिला दें, 'मस्ती' में अजय देवगन ने भी अहम किरदार निभाया था।
SHOCK: 'सुल्तान' पाने के लिए क्या क्या किया.. अब हो रही हैं बदनाम!
उर्वशी ने कहा कि, फिल्म की काफी जिम्मेदारी उनके कंधो पर है और उनका किरदार अजय देवगन और लारा दत्ता के किरदार से प्रभावित है। फिल्म में वे तीनों लड़कों की गर्लफैंड बनी दिखेंगी। लिहाजा, उर्वशी चाहती हैं कि अजय देवगन यह फिल्म जरूर देखें।
अफवाहों की मानें तो उवर्शी रौतेला ने फिल्म सुल्तान को हथियाने के लिए कुछ ज्यादा ही कोशिशें की थीं। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सुल्तान में रोल पाने के लिए उवर्शी फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर से कुछ ज्यादा ही नजदीकी बढ़ाने की कोशिश कर रही थीं। लेकिन अफसोस फिल्म अनुष्का को मिली।
हम्मम.. क्या अब उर्वशी उम्मीद कर रही हैं कि सुल्तान नहीं तो अजय देवगन की आने वाली फिल्मों में उन्हें कास्ट कर लिया जाए!
खैर, यहां देखें अजय देवगन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications














