आधी रात को ऐसी ड्रेस पहनकर निकलीं उर्वशी रौतेला, अमेरिकन सिंगर के साथ वीडियो हुआ वायरल!

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को लेकर मशहूर है कि उनकी झलक जब भी सामने आती है तो वो तेजी से वायरल होती है और लोगों को उनकी तस्वीरें और लुक्स पसंद आते हैं। लेकिन इस वक्त उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है वो कुछ खास है क्योंकि उनको मुंबई के बांद्रा में अमेरिकी गायक और गीतकार जेसन डेरुलो के साथ देखा गया। जैसे ही दोनों की तस्वीरें सामने आईं सोशल मीडिया पर धमाका हो गया और लोग इसको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं।
खबरों की मानें तो सिंगर प्रोफेशनल कमिटमेंट के चलते मुंबई में हैं। इस वक्त जो वीडियो सामने आया है उसमें आप देखेंगे कि उर्वशी रौतेला अमेरिकन सिंगर के साथ गाड़ी से उतरती हैं और मीडिया के लिए पोज देती हैं।
हालांकि इस दौरान उनका लुक काफी बोल्ड था और उन्होने चमकीली टॉप पहन रखी थी जिसमें वो हॉट लग रहीं थीँ। हालांकि वो अपनी ड्रेस में अनकंफर्टेबल नजर आईं थीं और कई बार उन्होने ड्रेस को संभाला था।
उर्वशी रौतेला का ऐसा सेक्सी अवतार देख लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं और मजेदार बातें सामने आ रहीं हैं। उर्वशी रौतेल इस दौरान हमेशा की तरह काफी हॉट लग रहीं थीं और उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
एक यूजर ने लिखा, ''दुनिया की सबसे सुंदर लड़की।'' एक ने लिखा, ''उर्वशी रौतेला के साथ में ये कौन है?'' एक का कहना था, ''अरे ये बन ठन के कहां चल दी।'' ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।
हालांकि उर्वशी रौतेला की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। उर्वशी रौतेला अक्सर सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत का नाम लेकर ट्रोल की जाती हैं और अक्सर उनको लेकर कई तरह की बातें होती हैं।


Click it and Unblock the Notifications