Urvashi Rautela: 24k गोल्ड फेस पैक लगाकर एक्ट्रेस निकली बाहर तो ट्रोलर्स ने सुनाई खरी खोटी

Urvashi Rautela: 29 वर्षीय बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आज अपने प्रिंटेड नाइटवियर के साथ 24 कैरेट नैनोगोल्ड फेस मास्क पहने देखा गया। इसको देखने के बाद ट्रोलर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरु कर दिया, जाहिर है कि फैंस को उर्वशी का यह अजीब लुक पसंद नहीं आया है।
गौरतलब है कि, उर्वशी रौतेला कभी भी सुर्ख़ियों में आने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ उनका कथित संबंध हो या उनकी शानदार लाइफस्टाइल हो।
दरअसल इस बार उर्वशी लाइम लाइट में अपने फेस पैक की वजह से आई हैं। 30 मार्च 2023 को उर्वशी रौतेला को अपने प्रिंटेड नाइटवियर के साथ 24 कैरेट नैनोगोल्ड फेस मास्क पहने देखा गया। इस तरह से एक्ट्रेस को देखकर लोगों ने उनको जमकर ट्रोल कर दिया।
यह पहली बार नहीं है, जब उर्वशी रौतेला को ट्रोल किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही उर्वशी ने अपना 29वां बर्थडे बेहद शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर उन्होंने ब्लू की मिडी हॉल्टर नेक ड्रेस चुनी थी, जिसमें एक मिरर वर्क टॉप और एक शीयर चोली थी। हालांकि, नेटिजंस ने अभिनेत्री को उनके लुक के लिए ट्रोल कर दिया था।
इसके अलावा भी कई सारी जगहों पर एक्ट्रेस अपने अलग अंदाज के लिए ट्रोल हो चुकी हैं। करियर की बात करें तो अभिनेत्री जो हनी सिंह के म्यूजिक वीडियो 'लव डोज' से पॉपुलर हुईं, उन्होंने फिल्म 'सिंह साब द ग्रेट' के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की थी।
एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के चलते हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। उर्वशी ने पिछले कुछ महीनों में भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ अपने कथित संबंधों को लेकर काफी सुर्खियां बटोरीं।


Click it and Unblock the Notifications