5 साल से लगातार फ्लॉप, Adult फिल्म भी पिटी, नखरे फिर भी सुपरस्टार जैसे, जानें कौन हैं ये एक्ट्रेस
बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं। कई फिल्में करने के बाद भी जब पहचान नहीं मिली तो इन एक्ट्रेसेस ने बोल्ड फिल्म भी कीं लेकिन फिर भी एक और फ्लॉप हाथ लगी। इन्हीं एक्ट्रेसेस में से एक हैं उर्वशी रौतेला। उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी किसी फिल्म नहीं बल्कि नखरों की वजह से सुर्खियों में हैं। जी हां! एडल्ट फिल्म के बाद भी फ्लॉप हो चुकीं उर्वशी के नखरे किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं।
[बिकिनी तो किसी की बोल्ड ड्रेस बनी मुसीबत, मिले भद्दे कमेंट्स, हैरान रह जाएंगे आप]
कुछ समय पहले दिन उनकी फिल्म 'हेट स्टोरी 4' रिलीज हुई थी। बोल्ड अवतार में दिखने के बावजूद उर्वशी अपना जादू दर्शकों पर चलाने में नाकामयाब रहीं। वहीं अब उर्वशी अपनी आने वाली फिल्म 'भानुप्रिया' की शूटिंग में बिजी हैं। खबरें हैं कि वे सेट पर इतने नखरे कर रही हैं कि प्रोड्यूर्स परेशान हो गए हैं। उनकी कभी न खत्म होने वाली डिमांड्स ने क्रू मेंबर्स की नाक में दम कर रखा है। हालांकि खुले तौर पर अभी उनके नखरों की बात किसी ने नहीं कबूली है।

बता दें कि उर्वशी अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं लेकिन अभी तक बॉलीवुड की फ्लॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में ही आती हैं। आगे जानें उर्वशी के बारे में दिलचस्प बातें और तस्वीरों में देखें उनका बोल्ड अंदाज-


Click it and Unblock the Notifications