चेक बाउंस हुआ तो फिल्‍म छोड़ दी!

By Staff

Urvashi Sharma
बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में एक ऐसी हीरोइन है जिन्‍हाने चेक बाउंस होने के कारण फिल्‍म छोड़ दी। हम बात कर रहे है अभिनेत्री उर्वशी शर्मा की। उन्‍होने 'आप के लिए हम' फिल्म छोड़ दी है जबकि फिल्म की निर्देशक रेवती वर्मा का कहना है कि उर्वशी नखरे कर रही थीं इसलिए फिल्म में उनकी जगह विद्या मालवडे को लिया गया है।

उर्वशी ने कहा, "मैं समझ नहीं पा रही हूं कि मुझ पर गैर पेशेवर होने का आरोप कैसे लगाया जा सकता है, जबकि फिल्म बनाने वाले खुद ही बेहद गैर पेशेवर हैं। उनका सबसे पहला चेक फिल्म शुरू होने से पहले ही बाउंस हो गया।"

उन्होंने कहा, "ऐसा जया जी (जया बच्चन) के साथ नहीं हुआ क्योंकि वह प्रख्यात अभिनेत्री हैं या रवीना टंडन और आयशा टाकिया के साथ भी नहीं हुआ क्योंकि ये दोनों भी स्थापित नाम हैं। केवल मेरा चेक क्यों बाउंस हुआ।"

'आप के लिए हम' फिल्म एक 'दत्तक' मां की कहानी है, जिसे उसके बेटे ने छोड़ दिया है। बेटे का किरदार रणवीर शौरी ने निभाया है और उनकी पत्नी की भूमिका में अब विद्या मालवडे नजर आएंगी।

महिला केंद्रित इस फिल्म में जया बच्चन, आयशा टाकिया और रवीना टंडन केंद्रीय भूमिका में होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X