..................... Urmila's love for vada pav | उर्मिला को पसंद है वडा पाव - Hindi Filmibeat

उर्मिला को पसंद है वडा पाव

By Staff

Urmila Matondkar
उर्मिला मातोंडकर महाराष्ट्रियन है लेकिन बचपन में उसे बाहर की चीजें खाने की अनुमति नहीं थी। यहां तक कि वह महाराष्ट्र का प्रिय भोज्य वडा पाव तक नहीं खा सकती थी।

खैर जब वह कालेज में गई तो फिर भला उसे कौन रोकने वाला था। उसे वडा पाव बेहद पसंद था और वह कालेज से बाहर सडक के किनारे लगे खोमचे में से वडा पाव खाने लगती थी।

उसकी वडा पाव खाने की आदत अभी तक नहीं बदली है। वडा पाव सामने आते ही वह भूल जाती है कि इसे खाकर उसका वजन बढ जायेगा। वह इस पर टूट पडती है और जितना मर्जी हो उतना खाती है।

वैसे उर्मिला का पंचगनी में बंगला है और जब भी वह वहां जाती है तो अपना वडा पाव खाने का शौक पूरा करती है। उर्मिला का कहना है कि वहां रास्ते पर इतने स्वादिष्ट वडा पाव मिलते हैं कि अपने आप को रोकना मुश्किल होता है और वह जी भर कर इसका आनंद लेती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X