सुनील शेट्टी की थाली से हुए गायब तो उर्फी के कानों में मिले टमाटर, लोग बोले- बहन दूसरे हाथ से खाओ ना...

Urfi Javed Tomato Video: फैशन आइकॉन उर्फी जावेद नित नए लुक्स के साथ फैंस को हैरान करने का कोई मौका अपने हाथ से जाने नहीं देती हैं। अब एक बार फिर से उर्फी जावेद का नया लुक सामने आया है। ये उर्फी जावेद का कोई ऐसा वैसे लुक नहीं बल्कि काफी महंगा लुक है। दरअसल, उर्फी ने इस बार अपने लुक को एक ऐसी चीज के साथ पूरा किया है जिसके दाम सबसे ज्यादा चर्चाओं में हैं।
उर्फी जावेद के इस लुक की बात करें तो हसीना ने ब्लैक सिंगल कप ब्रा के साथ मिनी स्कर्ट पहनी हुई है। इसके साथ ही उर्फी जावेद ने अपने इस लुक का खास बनाने के लिए कानों में टमाटर के ईयर पीस पहने हुए हैं। इसके साथ ही एक हाथ से ब्रेस्ट कवर कर दूसरे हाथ से उर्फी एक टमाटर खा रही हैं।
उर्फी ने अपने इस पोस्ट में तस्वीरों और वीडियो के साथ साथ सुनील शेट्टी का टमाटर के बढ़ते दामों पर रिएक्शन और टमाटर की खेती करने वाली एक किसान के मालामाल होने की खबर की तस्वीरें भी शेयर की हैं। उर्फी के इस लुक पर नेटिजंस एक से बढ़कर एक मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर उर्फी की इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं। नेटिजंस उर्फी के इस लुक को देखने के बाद दिलचस्प रिएक्शन दे रहे हैं। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications