'बिना कपड़ों के मत घूमो और सूजा देंगे...' उर्फी की ऐसी तस्वीर देख उड़ी खिल्ली

Urfi Javed

Urfi Javed Troll: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने लुक्स के साथ हर छोटे बड़े अपडेट्स फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती हैं। अब एक बार फिर से उर्फी ने खुद से जुड़ा एक अपडेट इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर किया है जिसे लेकर इस हसीना को ट्रोल भी किया जा रहा है।

उर्फी ने अपनी तस्वीरे फैंस के साथ शेयर की है जिसमें उनका चेहरा और खासकर आंखे काफी सूजी और लाल दिखाई दे रही हैं। अपनी इस हालत के बारे में बताते हुए उर्फी ने लिखा, 'मैं अपनी आंखों के आसपास के काले घेरों को लेकर हमेशा से ही काफी कॉन्शियस रही हूं, ये मेरे बचपन से ही हैं। ऐसे में मैने आई फिलर्स कराया और मेरा चेहरा ऐसा हो गया है...! ये जल्दी ठीक हो जाए।' इसके साथ ही उर्फी ने लिखा कि वो बिना मेकअप के अपनी तस्वीरें क्लिक नहीं कराना चाहती हैं।

उर्फी जावेद के इस इंस्टाग्राम स्टोरी के स्क्रीनशॉट लेकर तमाम लोग शेयर कर रहे हैं और हसीना को काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'बिना कपड़ों के मत घूमो और नहीं तो लोग मार मारके और सूजा देंगे...' इसके साथ ही कुछ और यूजर्स उर्फी जावेद के नो मेकअप लुक को लेकर लूज कॉन्फिडेंस बता रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें सर्जरी की दुकान कह रहे हैं।

इसके साथ ही आपको बता दें कि उर्फी जावेद हाल ही में पीले रंग की ओवरसाइड स्वेट शर्ट पहने दिखाई दे रही थीं। इस दौरान हसीना ने सिर्फ और सिर्फ शर्ट पहने ही दिखाई दे रही थीं। उनके शर्ट भी कम स्पेशल नहीं है। हसीना की शर्ट पर ब्रेस्ट के ऊपर काला बड़ा सा भालू बना है जो कि अलग ही लग रहा है और हर किसी की नजर सिर्फ औ सिर्फ इसी भालू पर जाकर अटक रही है।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X