उर्फी जावेद ने प्रोडक्शन हाउस के बाहर खड़ा किया तमाशा, दोनो हाथ डाले पैंट के अंदर और..

Uorfi Javed Latest Look: फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद के नित नए लुक्स के फैंस तरसते रहते हैं। उर्फी भी अपने फैंस की प्यास बुझाने के लिए कुछ ना कुछ अतरंगी करती दिखाई देती हैं। अब एक बार फिर से उर्फी जावेद नया वेश धारण कर अपने घर से निकली और पैपराजी ने उन्हें एक प्रोडक्शन हाउस के बाहर स्पॉट किया। उर्फी जावेद के लुक इस दौरान सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है।
उर्फी जावेद के इस लुक की बात करें तो हसीना ने बार जो एक्सपेरिमेंट किया है उन्हे ना सिर्फ लोग हैरान हो रहे हैं बल्कि कई लोगों की तो हंसी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। उर्फी जावेद इस दौरान ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दे रही थीं। इसके साथ ही जहां चेहरे से लेकर पैरों तक उर्फी ने अरने पूरे बदन को काले लिबास से कवर किया हुआ था तो वहीं ब्रेस्ट पर जाली लगाई थी जिसमें से उनके ब्लैक ब्रा साफ दिखाई दे रही थी।
इसके साथ ही एक और हैरान करने वाली थी उनके आउफिट्स की मॉनस्टर पॉकेट। उर्फी ने दोनो हाथ अपने पैंट के अंदर किए हुए थे। प्रोडक्शन हाउस के बाहर उर्फी का ये लुक देख बवाल सा मच गया। इसके साथ ही हर कोई सिर्फ और सिर्फ उन्हें ही निहारता दिखाई दिया।
बता दें कि इससे पहले उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर भी अपने कई सारे अतरंगी लुक्स की सीरीज फैंस के साथ शेयर की थी। फैंस की नजरें उनकी उन तस्वीरों से हटी भी नहीं थीं कि उर्फी ने अब नए लुक से अलग ही समा बांध दिया है।
सोशल मीडिया पर उर्फी की इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं। नेटिजंस उर्फी के इस लुक को देखने के बाद दिलचस्प रिएक्शन दे रहे हैं। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications