..................... Urfi Javed shared her photos dump showing her topless photos to her pet cat and plug earring - Hindi Filmibeat

Urfi Javed ने शरीर पर बांधी जंजीरें, फिर हाथ से ढका प्राइवेट पार्ट और बंदर टोपी से छिपा लिया मुंह

Urfi Javed

Urfi Javed Photos: मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद इन दिनों अपनी एक्टिंग नहीं बल्कि अपने अटपटे फैशन की वजह से जानी जाती हैं। वो अपने फैंस को हैरान करने के लिए हर बार एक नए तरह के आउटफिट में नजर आती हैं और इस बार तो उन्होंने अपने अजब-गजब आउटफिट की भरमार ही कर दी।

हाल ही में उर्फी जावेद ने अपनी अतरंगी तस्वीरों का पिटारा सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। उन्होंने कुल 10 फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो अपने अतरंगी आउटफिट्स की एक झलक दिखाती नजर आ रही हैं। इस लिस्ट की जो पहली फोटो है, उसे लेकर वो चर्चा में आ गई हैं।

उर्फी जावेद ने जो 10 फोटोज शेयर की हैं, उनमें से पहली फोटो में वो टॉपलेस और ऊपर से चेन लटका रखी है। साथ ही अपने प्राइवेट पार्ट को उन्होंने हाथ से छिपा रखा है। एक्ट्रेस ने ऊपर मंकी कैप पहनी है, जिसमें से अपनी चोटी का वो शो ऑफ करती नजर आ रही हैं।

उर्फी के इस फोटो डम्प में उनकी प्यारी बिल्ली भी नजर आ रही है। एक फोटो में वो बिल्ली के साथ खेल रही हैं, दूसरी फोटो में वो बिल्ली वॉश बेसिन में नजर आ रही हैं और एक और फोटो में वो अपनी बिल्ली पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद का ये अंदाज देखकर हर कोई हैरान है।

उर्फी ने एक फोटो में कान में प्लग भी डाले हुए हैं। जी हां, वो भी उन्हें ईयरिंग के रूप में एक्ट्रेस ने कैरी किया हुआ है। इससे पहले उर्फी जावेद ट्रांसपेरेंट पॉलीथीन में पानी भरकर और फिर उसमें मछली छोड़कर अपनी ब्रा तैयार की थी। इस दौरान उर्फी ब्रालैस और टॉपलैस अंदाज में फैंस को सरप्राइज देती दिखाई दी थीं। फैंस उर्फी की इस इमेजिनेशन को सलाम ठोक रहे हैं।

उर्फी जावेद अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस वक्त वो कुछ रियालिटी शो को लेकर बिजी हैं और इसको लेकर अपडेट्स सामने आती रहती हैं। हालांकि उर्फी ने किसी तरह का कोई रिएक्शन इसपर नहीं दिया है। अपने फैशन के कारण उर्फी आज मशहूर हो चुकी हैं और उनको कई इवेंट्स पर भी देखा जाता है।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X